इंदौर के भगीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से 11 मौतें और हजार से अधिक लोग बीमार हुए हैं. राज्य सरकार मौतों का कारण पाइपलाइन लीकेज बता रही है जबकि विपक्ष, बीजेपी के नेता प्रशासनिक विफलता मान रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रशासन को दोषी ठहराते हुए जवाबदेही और दंड की मांग की है.