रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक तैयार होकर गुजरात में चलेगी. बुलेट ट्रेन सेवा सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा के बीच शुरू होगी और फिर वापी तक विस्तार होगा. वापी से अहमदाबाद तक ट्रेन सेवा शुरू करने के बाद ठाणे से अहमदाबाद तक का सेक्शन भी खुलेगा.