अमेरिका में भारतीय आमों की भारी मांग के कारण एक बॉक्स की कीमत लगभग पचास से साठ डॉलर तक पहुंच जाती है. भारतीय आमों को अमेरिका भेजने से पहले परमाणु ऊर्जा विभाग में गामा रेडिएशन से उपचारित किया जाता है. इस विकिरण उपचार प्रक्रिया से आमों का स्वाद और रंग प्रभावित नहीं होता बल्कि उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.