भारतीय सेना ने जवानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत ग्रेजुएट जवान डेढ़ साल में अफसर बन सकेंगे. आर्मी कैडेट कॉलेज एंट्री में बदलाव कर ग्रेजुएट जवानों के लिए तीन साल की पढ़ाई की आवश्यकता खत्म कर दी गई है. नए नियम से जवानों को कम समय में कमांड और ऑपरेशनल ट्रेनिंग देकर तेजी से अफसर बनने का अवसर मिलेगा