एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की है. भारत की जीत के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में जनता ने आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. गुजरात से लेकर कश्मीर और कन्याकुमारी तक जीत का उत्सव सड़कों पर बड़े पैमाने पर देखने को मिला है.