प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी असैन्य परमाणु ऊर्जा की यात्रा में एक महत्वपूर्ण चरण पूरा किया है. कल्पक्कम में स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है. यह उन्नत रिएक्टर अपनी खपत से अधिक ईंधन उत्पन्न करने में सक्षम है जो वैज्ञानिक क्षमता को दर्शाता है.