पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर में पिछले सात महीनों में चार छात्रों की अप्राकृतिक मौतें हुई हैं. शुक्रवार को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ऋतोम मंडल का परिसर में फंदे से लटका शव मिला था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की बात कही है