पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने भारत सरकार से सभी विधायकों की सुरक्षा का आग्रह किया है. दिव्येंदु अधिकारी ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की. वहीं सीबीआई जांच की भी मांग की है.