राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए तीन आरोपों को निराधार और झूठा बताया है. उन्होंने विपक्ष के वॉकआउट पर साथ न देने, CEC हटाने की याचिका में सहयोग न करने के आरोपों का कड़ा खंडन किया है. चड्ढा ने कहा कि वे संसद में जनता के मुद्दे उठाने और प्रभावशाली काम करने के लिए गए थे, न कि शोरगुल मचाने.