हैदराबाद की तीन प्रमुख बिरयानी चेन के खिलाफ आयकर विभाग की जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि बिलिंग सॉफ्टवेयर में बिक्री रिकॉर्ड मिटाने और बदलने की विशेष सुविधा का उपयोग किया गया था. करीब साठ टेराबाइट डिजिटल डाटा और लगभग एक लाख सत्तर हजार रेस्टोरेंट्स के लेन-देन की जांच की जा रही है.