प्रधानमंत्री मोदी ने मॉनसून सत्र को विजयोत्सव का सत्र बताया और विपक्ष को मर्यादा की रेखा में रखने की बात कही. वे बोले- ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने आतंकियों के ठिकानों को जमींदोज कर अपने तय लक्ष्यों को पूरा किया. पीएम मोदी ने मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया इस पर मोहित हो रही है.