अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा का दौरा कर बीएसएफ जवानों से संवाद किया. शाह ने BSF के कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में कड़ी तपिश और सर्दी के बावजूद देश की सुरक्षा में उनके योगदान को सराहा. सरकार सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई सड़कें, वॉच टावर और आधुनिक फेंसिंग सहित तकनीकी निगरानी बढ़ा रही है.