धर्मशाला के कॉलेज की छात्रा को रैगिंग, मारपीट और प्रोफेसर के यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था. छात्रा की 26 दिसंबर को लुधियाना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. पिता की शिकायत पर तीन सीनियर छात्राओं और एक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.