हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने AMCA प्रोग्राम से हटाए जाने की खबरों को लेकर कहा कि इसकी कोई सूचना नहीं है. HAL के पास मजबूत ऑर्डर बुक है और वह 2032 तक उत्पादन योजनाओं के साथ कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. AMCA पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट है, जो भारत की वायुसेना की ताकत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.