फरीदाबाद में एक सैलून में दो युवकों पर 6 नकाबपोशों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया. घायल युवकों नीतीश और कार्तिक को सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हमलावर तिगांव क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और वारदात के बाद मौके से भागने में सफल रहे हैं.