केंद्र सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप पर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, हवाई अड्डा और नौसैनिक एयर स्टेशन विकसित कर रही है. ग्रेट निकोबार सिक्स डिग्री चैनल के करीब है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है. परियोजना से भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत होगी.