ED ने OM India समूह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की हैं. तेलंगाना CID ने OM India पर 296 करोड़ रुपये के चंदे के गलत इस्तेमाल का खुलासा कर FIR दर्ज की है. जांच में पाया गया कि छात्रों के डेटा में बड़े पैमाने पर हेरफेर कर विदेशी दाताओं को अधिक पैसा वसूला गया.