गाजियाबाद की एक सोसायटी में दो पालतू कुत्तों ने एक युवती पर हमला कर दिया. जब युवती काम पर जा रही थी. तभी अचानक से दो कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया. वह बचने के लिए भागने लगी युवती भागते हुए सीढ़ियों पर गिर गई जिससे उसके सिर में अंदरूनी चोटें आईं . पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.