गणेश चतुर्थी का त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र का है, लेकिन अब पूरे देश में बड़े उत्साह से मनाया जाता है. मुंबई में लालबागचा राजा पंडाल सबसे प्रसिद्ध है, जहां भक्त मन्नतों के पूरा होने की आशा लेकर आते हैं. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 72 फुट ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति प्राकृतिक सामग्री से बनाई गई है.