दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के वकील की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. गोलीबारी में वकील की कार का पिछला शीशा टूट गया और गाड़ी में बैठे व्यक्ति घायल हुआ है, हालत स्थिर बताई गई है. पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.