दिल्ली पुलिस ने PM मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के खिलाफ वायरल AI वीडियो मामले में FIR दर्ज की है. भाजपा के शिकायत पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें AI वीडियो के जरिए छवि खराब करने के आरोप शामिल है. शिकायत में बताया गया कि कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो पोस्ट किया गया, जो भ्रामक है.