प्रवर्तन निदेशालय ने इंटरपोल के जरिए पहली बार पर्पल नोटिस जारी कर मनी लॉन्ड्रिंग की नई तरकीबों का खुलासा किया जांच में घरेलू और विदेशी शेल कंपनियों द्वारा व्यापार के माध्यम से बड़े पैमाने पर काला धन सफेद करने का पता चला फर्जी दस्तावेज, अंडर-इनवॉइसिंग और सर्कुलर ट्रेडिंग के जरिए व्यापार में भारी पैसों की हेराफेरी की जा रही है