चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित की हैं. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे जबकि तमिलनाडु में 23 को मतदान होगा केरल, असम और पुडुचेरी में एक चरण में नौ अप्रैल को मतदान संपन्न होगा तथा मतगणना चार मई को होगी