कर्नाटक के हासन जिले के मोसाले होसाहल्ली गांव में अनियंत्रित ट्रक गणेश विसर्जन यात्रा में घुस गया. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल लोगों को हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.