दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए आज मतदान हुआ. इस चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच माना जा रहा है. DUSU चुनाव को राष्ट्रीय राजनीति की नर्सरी माना जाता है, जहां से कई दिग्गज नेता राजनीति में उभरे हैं.