मंत्रिमंडल ने 10.91 लाख रेल कर्मियों को उत्पादकता आधारित बोनस के रूप में 1,865.68 करोड़ रुपये मंजूर किए. बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए 2,192 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड के चार लेन निर्माण के लिए 3,822.31 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.