5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली बाजार में खीर गंगा क्षेत्र की आई आपदा से व्यापक तबाही हुई है. एसडीआरएफ की टीम ने ड्रोन से खीर गंगा और धराली क्षेत्र की निगरानी कर किसी झील के निर्माण की पुष्टि नहीं की है. टीम ने लगभग 3450 मीटर ऊंचाई तक पैदल मार्ग से पहुंचकर ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र का निरीक्षण किया.