दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में रहने वाले 310 परिवारों को 15 दिनों में घर खाली करने का नोटिस दिया है. सरकार का कहना है कि यह इलाका डीडीए की जमीन पर अवैध कब्जा है और बाढ़ के दौरान यह सबसे पहले डूब जाता है दूसरी ओर यमुना बाजार के स्थानीय निवासियों ने यहां 200 साल से रहने का दावा किया है.