दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम खराब और दिन रात जैसा हो गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश, तेज हवा और बिजली चमकने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. दोपहर बाद कई इलाकों में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे आवागमन में बाधा आई है.