दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान पानी के गुब्बारे के विवाद के बाद तरुण खटीक की हत्या हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करने में पूरी तरह सक्षम है और हाईकोर्ट जा सकते हैं. याचिका में पीड़ित परिवार को सुरक्षा, पांच करोड़ मुआवजा और मॉब लिंचिंग घोषित करने की मांग की गई थी.