12 मई को DDA की ओर से यमुना बाजार इलाके की इन 310 मकानों पर नोटिस चस्पां दी गई थी. शुक्रवार रात को यहां मुनादी करवाई गई कि ये इलाका यमुना नदी के किनारे हैं, यहां के मकानों को गिराया जाएगा. सुबह तक मकान खाली कर दो. इसके बाद शनिवार को सुबह तक सैकड़ों मकान ख़ाली हो गए हैं.