मालवीय नगर में संचालित यह होटल अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के बिना संचालित किया जा रहा था. इमारत में प्रवेश और निकास का केवल एक ही द्वार था, खिड़कियां स्थायी रूप से सील थीं, मेन गेट सेंसर वाला था. होटल को केवल छह कमरों की अनुमति थी, लेकिन वह 25 कमरे का उपयोग कर रहा था. तहखाने में भी कमरे बनाए गए थे.