दिल्ली में सड़क किनारे लगा विशाल पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई, बेटी घायल हो गई. राजधानी में ही ऐसे बहुत से पेड़ मिल जाएंगे, जिनकी जड़ें कंक्रीट में दबकर दम तोड़ रही हैं. पेड़ के एक मीटर दायरे में कोई निर्माण न करने का नियम है, अक्सर इसकी अनदेखी की जाती है.