अमित शाह ने लोकसभा में मंत्रियों को गंभीर अपराधों में पद से हटाने का 130वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया विधेयक को विपक्षी सांसदों के विरोध और हंगामे के बीच संसद की संयुक्त समिति को विचार के लिए भेज दिया गया शाह ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दिया था