AAP का आरोप है कि BJP और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी’ करने की बड़ी वजह कांग्रेस की खामोशी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र-कर्नाटक पर चर्चा करती है, लेकिन दिल्ली 'वोट चोरी' पर चुप रहती है.