चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के लिए ये चुनाव बेहद अहम है. केरल और पुडुचेरी में कांग्रेस टक्कर में है. असम में कांग्रेस को चमत्कार की उम्मीद है. तमिलनाडु में स्टालिन तो बंगाल में कांग्रेस का हाल राम भरोसे है.