छत्तीसगढ़ के कांकेर–नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डी‑माइनिंग के दौरान IED विस्फोट में चार डीआरजी जवान शहीद हुए. विस्फोट के समय सुरक्षाबल नक्सल प्रभावित इलाके में बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने का कार्य कर रहे थे. शहीदों की पहचान प्रभारी सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, संजय गढ़पाले और परमानंद कोर्राम के रूप में हुई.