चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में तेज रफ्तार काली थार ने सड़क किनारे खड़ी दो बहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में बड़ी बहन सोजेफ की मौत हो गई जबकि छोटी बहन ईशा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस CCTV फुटेज की मदद से थार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है.