CBI ने NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में पुणे के केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है. कुलकर्णी ने परीक्षा से पहले छात्रों को प्रश्न, विकल्प और सही उत्तर विशेष कोचिंग क्लास में डिक्टेट किए थे. छात्रों की नोटबुक में लिखे गए सवालों का 3 मई 2026 के NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र से हूबहू मिलान हुआ है.