दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में गर्भावस्था के दौरान स्तन कैंसर का सफल इलाज कर मां और बच्चे की जान बचाई गई. 35 वर्षीय गर्भवती महिला को ट्रिपल-पॉजिटिव इनवेसिव ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि होने पर मैस्टेक्टॉमी करवाई गई. दूसरी तिमाही के बाद कीमोथेरेपी हुई, महिला को 12 साइकल Paclitaxel दी गईं जो भ्रूण के लिए हानिकारक नहीं थीं.