मद्रास हाई कोर्ट की मदुराई बेंच को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर खाली करा दिया गया है. धमकी के बाद सीआईएसएफ की टीम ने कोर्ट परिसर की जांच शुरू कर दी है और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है दिल्ली और मुंबई हाई कोर्ट को भी हाल ही में इसी तरह की बम धमकी मिली थी, जिससे सुनवाई स्थगित कर दी गई थी.