BMW हादसे में 52 साल के नवजोत की मौत हो गई थी. मंगलवार को पत्नी संदीप कौर ने उन्हें अंतिम विदाई दी. दो स्ट्रेचर में से एक पर संदीप कौर थीं और दूसरे पर उनके सबसे अच्छे दोस्त और पति नवजोत का पार्थिव शरीर था. स्ट्रेचर पास आए और संदीप ने पति के बेजान चेहरे को छूने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो हर किसी की आंखें नम हो गई.