BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से बीजेपी ने टिकट दिया है. पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को मोयना से और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता को भी टिकट मिला है.