लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं दिया जाएगा, लेकिन विवाद जारी है. बीजेपी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के भाषण से आपत्तिजनक अंश हटाने का औपचारिक नोटिस जारी किया है. लोकसभा सचिवालय ने बुधवार रात राहुल के भाषण के कुछ हिस्से रिकॉर्ड से हटा दिए थे, पर बीजेपी को यह अपर्याप्त लगा.