बिहार में हाल के दिनों में हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि राज्य में अपराध को काफी हद तक कम किया गया है और अपराध मुक्त बिहार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले पच्चीस वर्षों में हत्या की संख्या में कमी आई है, जो 4000 से घटकर अब लगभग 2700 हो गई है.