बिहार कैबिनेट विस्तार पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12.10 पर होगा. इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. PM नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल होने के लिए सुबह 10.30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रोड शो भी करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता पटना आएंगे.