PM मोदी ने महागठबंधन द्वारा उनकी दिवंगत मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी. मोदी ने कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं था, फिर भी उन्हें विपक्षी दलों ने निशाना बनाया. प्रधानमंत्री ने ऐसे लोगों की आलोचना की जो भारत माता का अपमान करते हैं और उन्हें दंडित किए जाने की बात कही.