जीएसटी रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स घटाने पर तंज करते हुए केरल कांग्रेस के ट्वीट पर विवाद हो गया है. केरल कांग्रेस ने लिखा, "बीड़ी और बिहार दोनों 'B' से शुरू होते हैं. अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता." बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे बिहार और बिहारियों का अपमान करार देते हुए तीखा हमला बोला.