बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में 6 दिन बाद पुलिसकर्मियों पर एफआईआर हुई. भरत तिवारी की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर विरोध जताया और स्वतंत्र जांच की मांग की थी. बिहार सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है.