बेंगलुरु पुलिस ने IPL मैचों की टिकटों की अवैध बिक्री के आरोप में चंद्रशेखर नामक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. चंद्रशेखर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की कैंटीन में काम करता था और टिकटों की अवैध बिक्री में शामिल था. जांच में पता चला कि टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Ticketgenie के जरिए थोक में खरीदे गए और महंगी कीमतों पर बेचे गए.